
ओडिशा में जेल से भागे दो कैदी, दोनों पर था हत्या का आरोप
AajTak
ओडिशा के टिटलागढ़ उपकारा से दो विचाराधीन कैदियों के भाग जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जेल के सभी कर्मी और अधिकारी सकते में हैं. क्योंकि दोनों ही कैदी हत्या के आरोपी थे. इस घटना के बाद से जेल प्रशासन और ज्यादा चौकन्ना हो सतर्क हो गया है. साथ ही स्थानीय पुलिस ने दोनों भागे कैदियों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है.
ओडिशा के बलांगीर जिले में टिटिलागढ़ स्थित उपकारा से दो कैदियों के भाग जाने का मामला सामने आया है. एक साथ दो विचाराधीन कैदियों के जेल से भाग जाने के बाद से जेल प्रशासन के अधिकारी सकते में हैं. यह घटना शनिवार रात आठ बजे की बताई जा रही है. जेल से भागने वाले कैदियों की पहचान सुमित बिहारी (23) और शोभबन राणा (28) के रूप में की गई. दोनों ने जेल परिसर की चारदीवारी फांद कर भागने का दुस्साहस किया है.
जेल से भागने वाला शोभबन राणा एक मानव बलि से जुड़े हत्या के चर्चित मामले में आरोपी था. उस पर सिंधेकेला में हुई मानव बलि मामले में हत्या का आरोप था. शोभबन पिछले चार साल से जेल में अंडर ट्रायल चल रहा था.राणा के अचानक भाग जाने से उसके खिलाफ आरोपों की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों को चिंता होने लगी है.
मर्डर केस में दोनों जेल में थे बंद वहीं 23 वर्षीय सुमित बिहारी भी हत्या के एक मामले में आरोपी था और पिछले दो साल से टिटिलागढ़ उपकारा में बंद था. इन दोनों के जेल से भाग जाने के बाद भगौड़े कैदियों का पता लगाने और पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिये गए हैं. दोनों विचाराधीन कैदियों के भागने के बाद लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों और पुलिस की भागा-दौड़ी बढ़ गई है. वहीं स्थानीय पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
जेल प्रशासन ने शुरू की इंटर इंक्वायरी वहीं जेल ऑथरिटी ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है कि आखिर दोनों किन परिस्थितियों में जेल से भागने में सफल रहे और सुरक्षा व्यवस्था में कहां त्रुटि थी. टिटिलागढ़ के सब एसिस्टेंट जेलर चैतन्य प्रधान ने कहा कि हमलोग अपने कार्यालय में थे. उनलोगों ने आठ बजे आकर अनुमति ली और चले गए. आशंका है कि दोनों को किसी ने जेल की दीवार फांदने में मदद की है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










