
ओडिशा: पेट्रोल पंप पर युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात, इलाके में फैला तनाव
AajTak
बरगढ़ में पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें आरोपी युवक पर धारदार हथियार से वार करता दिखा. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है.
ओडिशा के बरगढ़ में बुधवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. यहां एक युवक की पेट्रोल पंप पर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अचानक युवक पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से लगातार वार करता रहा. हमले इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
हत्या के बाद इलाके में फैला तनाव
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सोहेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को खंगालना शुरू कर दिया है.
पुरानी रंजिश में हत्या
बरगढ़ एसपी ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच वाहन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी विवाद के चलते आरोपी ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








