
ओडिशा: नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, इन्हें मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं. शनिवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया. आज नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जाएगी.
ओडिशा में आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार की नई मंत्रिपरिषद में 13 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के शामिल होने की संभावना है. शनिवार को ओडिशा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था.
कैबिनेट मंत्री के रूप में इनका नाम जगन्नाथ सरका, निरंजन पुजारी, रणेंद्र प्रताप स्वैन, प्रमिला मलिक, उषा देवी, प्रफुल्ल कुमार मलिक, प्रताप केशरी देब, अतनु सब्यसाची नायक, प्रदीप कुमार आमत, नबा किशोर दास, अशोक चंद्र पांडा, तुकुनी साहू और राजेंद्र ढोलकिया को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के लिए लोक सेवा भवन के कन्वेंशन हॉल में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
स्वतंत्र प्रभार के तौर पर इन्हें मिल सकता है मौका स्वतंत्र प्रभार के तौर पर समीर रंजन दास, अश्विनी कुमार पात्रा, प्रीतिरंजन घदेई, श्रीकांत साहू, तुषारकांति बेहरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बसंती हेम्ब्रम को राज्य मंत्री पद की शपथ लेने का मौका मिल सकता है. सभी को कन्वेंशन हॉल में मौजूद रहने के CMO की तरफ से फोन आए हैं.
29 मई को BJD के तीन साल पूरे सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने पिछले महीने 29 मई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं. इस बीच विवादों में आने वाले नेताओं की वजह से सरकार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे थे. इसे देखते हुए कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने शनिवार को डिप्टी स्पीकर को इस्तीफा सौंप दिया. सूत्रों के मुताबिक उद्योग और ऊर्जा मंत्री कैप्टन दिब्या शंकर मिश्रा को कैबिनेट से हटाया जा सकता है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 जून से विदेश यात्रा पर रह सकते हैं. सीएम पटनायक का रोम और दुबई जाने का कार्यक्रम है. ऐसी खबरें हैं कि वह विदेश जाने से पहले अपने मंत्रालय में बड़ा फेरबदल करना चाहते हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








