
ओडिशा: जगन्नाथ भजन गाते समय मंच पर गिरे ADM, हार्ट अटैक से मौत!
AajTak
मृतक अधिकारी के रिश्तेदार चंद्रकांत मल्लिक ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में अधिकारियों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया था. जब वे (दास) मंच पर गए और भगवान जगन्नाथ का ओडिया भक्ति गीत गा रहे थे, तो वे अचानक बेहोश हो गए.
ओडिशा के गजपति जिले में सरकारी अधिकारियों के एक समारोह में जगन्नाथ भजन गाते समय एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) मंच पर गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बीरेंद्र कुमार दास के रूप में हुई है, जो गजपति जिले में ADM (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे. बुधवार शाम को हुई इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ब्लड प्रेशर बढ़ गया था गजपति कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान ने कहा, 'भजन गाते समय एडीएम अचानक गिर पड़े और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक था. शुरुआती उपचार के बाद उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.'
चुनाव संपन्न होने के मिलन समारोह आयोजित था प्रधान ने कहा कि वह एक कुशल प्रशासक थे और पूरा जिला प्रशासन उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है. मृतक अधिकारी के रिश्तेदार चंद्रकांत मल्लिक ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में अधिकारियों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया था. जब वे (दास) मंच पर गए और भगवान जगन्नाथ का ओडिया भक्ति गीत गा रहे थे, तो वे अचानक बेहोश हो गए.
एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी संग्राम केशरी पांडा ने कहा, 'कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद हमने डॉक्टरों की एक टीम बनाई और आधी रात के आसपास उन्हें (दास) रिसीव किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.' उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चिकित्सा जांच से पता चला है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.
इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारी की मौत पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि वे एक समर्पित और जिम्मेदार अधिकारी थे और हमेशा जनता की सेवा के लिए काम करते थे. माझी ने कहा कि राज्य ने एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी खो दिया है. उन्होंने एडीएम के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









