
ओडिशा के जिले में हनुमान जयंति के जुलूस पर बैन, जानें प्रशासन ने क्यों लिया फैसला
AajTak
पिछले साल हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित एक रैली के दौरान सुनपाली इलाके में एक मस्जिद के बाहर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी. अगले दिन, भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी.
ओडिशा में संबलपुर जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि पिछले साल हुई हिंसा और आगामी आम चुनाव के मद्देनजर इस साल हनुमान जयंती के दौरान कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा. दरअसल, 14 अप्रैल, 2023 को हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटना को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सद्भाव और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समारोहों पर प्रतिबंध पर निर्णय लेने के लिए मंगलवार को एक शांति समिति की बैठक की.
पीटीआई के मुताबिक बैठक जिला कलेक्टर अक्षय सुनील अग्रवाल, एसपी मुकेश भामू, संबलपुर कमिश्नर वेदभूषण, प्रशासन के अन्य अधिकारी, हनुमान जयंती समन्वय समिति के सदस्य और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई. बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कलेक्टर अग्रवाल ने कहा, "सभी समुदायों के सदस्यों द्वारा एक निर्णय लिया गया कि किसी भी त्योहार पर कोई भव्य जुलूस या बाइक रैली आयोजित नहीं की जाएगी, चाहे वह हनुमान जयंती हो, राम नवमी हो या ईद हो."
हालांकि, समुदाय अपने संबंधित इलाकों में त्योहार मना सकते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल हुई घटना के बाद शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने और आगामी चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सभी के व्यापक लाभ के लिए यह निर्णय लिया गया है. जिला प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और जनता से त्योहारों के दौरान बड़े समूहों में इकट्ठा होने से परहेज करने और फर्जी खबरों या भड़काऊ संदेशों के प्रसार पर अंकुश लगाने में सहयोग की अपील की है. .
बता दें कि पिछले साल हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित एक रैली के दौरान सुनपाली इलाके में एक मस्जिद के बाहर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी. अगले दिन, भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं. बाद में, 14 अप्रैल को, जब शहर में हनुमान जयंती का जुलूस निकाला गया, तो एक हत्या के अलावा आगजनी की कई घटनाएं हुईं, जिसके बाद पूरे शहर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया. लगभग एक सप्ताह के बाद धीरे-धीरे शहर में सामान्य स्थिति बहाल हो गई.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







