
ओडिशा की नई BJP सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसके पास कौन सी जिम्मेदारी
AajTak
ओडिशा की नई बीजेपी सरकार में मंत्रियों का विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास गृह, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना एवं जनसंपर्क और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी रहेगी. डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह को कृषि एवं किसान सशक्तिकरण, ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
ओडिशा की नवनिर्वाचित मोहन चरण माझी की सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. सभी कैबिनेट मंत्री और मंत्री को विभाग सौंप दिए गए हैं. सीएम मोहन के पास गृह, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत समेत अहम विभाग अपने पास रखे हैं.
शनिवार को ओडिशा सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास गृह, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना एवं जनसंपर्क और जल संसाधन विभाग रहेंगे. राज्य के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह को कृषि एवं किसान सशक्तिकरण, ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा को महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
इन मंत्रियों के पास होगी ये जिम्मेदारी
वहीं, कैबिनेट मंत्री सुरेश पुजारी को रेवन्यू और आपदा प्रबंधन मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी. रूबी नारायण नायक के पास ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं. नित्यानंद गोड़ को स्कूल एवं मास एजुकेशन, एसटी एंड एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जनों की सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
कृष्ण चंद्र पात्रा को खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण, साइंस और प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है. पृथ्वीराज हरिचंदन को कानून और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.मुकेश प्रिया को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी होगी. इनके अलावा बिभूती भूषण जेरा को वाणिज्य एवं परिवहन, इस्पात एवं परिवहन और कृष्ण चंद्र महापात्र को आवास एवं शहरी विकास और पब्लिक उद्यम की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे पांच राज्य मंत्रियों को भी विभाग का बंटवारा कर दिया है.
बीजेपी को मिला प्रचंड बहुमत

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







