
'ओके... उसे रिजेक्ट करते हैं', गलती से युवक के पास पहुंचा HR का इंटरनल ईमेल
AajTak
HR ने गलती से CC में मार्क करके एक लड़के को जॉब से रिजेक्ट किए जाने की जानकारी उसके साथ शेयर कर दी. उस लड़के ने इसपर एक वीडियो बनाया. जो वायरल हो गया. इसके बाद उसे उसके मेन जॉब से भी निकाल दिया गया.
पार्ट-टाइम जॉब के लिए 19 साल के एक लड़के ने एक कॉफी कंपनी में अप्लाई किया. लेकिन उसे रिजेक्ट कर दिया गया. खास बात ये है कि कंपनी के एचआर के द्वारा गलती से भेजे गए ईमेल के जरिए उसे इस बात का पता चला. इसे लेकर उसने टिकटॉक पर एक वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया.
अब तक इस वीडियो को 47 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वायरल वीडियो की वजह से लड़के को उसके मेन जॉब से भी निकाल दिया गया.
लड़के का नाम एलेक्जेंडर है. वो न्यूयॉर्क के इथाका का रहनेवाला है. इस लड़के ने हाल ही में टिकटॉक पर एक स्क्रिनशॉट शेयर किया. जो कि उसे कॉफी कंपनी से गलती से मिला था. दरअसल, मेल करते वक्त एचआर ने गलती से उसे CC में मार्क कर दिया था. इस ईमेल में एचआर मैनेजर उसके एप्लीकेशन को रिजेक्ट करने को लेकर बात कर रहे थे.
कंपनी के कर्मचारी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया था- हां यह इंटरेस्टिंग है, ठीक है, तो चलिए उसे रिजेक्ट कर देते हैं... मेल में एक एचआर स्टाफ ने मैनेजर को यह भी बताया था कि पहले भी वह एक बार नौकरी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन इंटरव्यू में नहीं पहुंचा था.
जॉब से निकाले जाने के मामले को लेकर एलेक्जेंडर ने द इंडिपेंडेंट से बातचीत की. बताया कि वायरल वीडियो की वजह से उसे टीचर के जॉब से निकाल दिया गया है. उसने बताया कि सब्सटिट्यूट टीचिंग बहुत कंसिस्टेंट नहीं होता था. जिससे करीब 7600 रुपए ही मिलते थे.
एलेक्जेंडर ने कहा कि एचआर मैनेजर ने उससे बाद में माफी भी मांगी. हालांकि उसने टिकटॉक पर मिले कॉमेंट्स को 'बहुत ही पॉजिटिव एक्सपीरियंस' बताया है. उसने कहा- वायरल रिस्पांस तो गजब का है. लोग कॉमेंट में सपोर्ट कर रहे है और अपनी स्टोरीज बता रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












