
ऑस्ट्रेलिया: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Facebook-Insta बैन, Meta करेगा 5 लाख अकाउंट लॉक
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के नए कानून के तहत Meta ने Instagram और Facebook से 16 साल से कम उम्र के यूजर्स को हटाना शुरू कर दिया है. कंपनी ने लगभग 5 लाख अकाउंट्स की पहचान की है जिन्हें 10 दिसंबर तक लॉक कर दिया जाएगा. प्रभावित यूजर्स से कहा गया है कि वे अपने पोस्ट और मैसेज सुरक्षित कर लें और 16 वर्ष पूरे होने पर उम्र का प्रमाण देकर अकाउंट दोबारा एक्टिवेट कर सकेंगे.
ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. टेक दिग्गज Meta ने मंगलवार से Instagram और Facebook पर 16 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कदम ऑस्ट्रेलिया की नई सोशल मीडिया नीति के तहत लागू किया जा रहा है, जो 10 दिसंबर से प्रभावी होगी.
कंपनी द्वारा हाल ही में किए गए बड़े पैमाने पर एज वेरिफिकेशन के बाद लगभग 5 लाख ऐसे अकाउंट्स की पहचान हुई है जिनका अनुमानित उम्र 16 वर्ष से कम है. इन अकाउंट्स को लॉकआउट की सूचना भेज दी गई है और 10 दिसंबर तक इन्हें प्लेटफॉर्म से पूरी तरह हटा दिया जाएगा. Meta ने साफ कहा है कि Messenger ऐप इस प्रतिबंध में शामिल नहीं है.
यह भी पढ़ें: Meta के नए AI स्मार्ट ग्लासेस भारत में लॉन्च, अब चश्मा करेगा वीडियो रिकॉर्डिंग, कॉलिंग और AI असिस्ट
Meta ने प्रभावित यूज़र्स को सलाह दी है कि वे अपना डेटा, जिसमें पोस्ट, फोटो, वीडियो और प्राइवेट मैसेज शामिल हैं जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें. भेजे गए मैसेज में कहा गया है, "जल्द ही आप Facebook का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और आपका प्रोफ़ाइल आपको या दूसरों को दिखाई नहीं देगा." कंपनी ने उन्हें कॉन्टेक्ट डिटेल्स अपडेट करने को भी कहा है ताकि 16 वर्ष पूरे होने पर उनसे संपर्क किया जा सके.
फेसियल एज वेरिफिकेशन का ऑप्शन
कंपनी ने यह भी माना है कि आयु निर्धारण में "कुछ गलतियों की संभावना" है और कुछ 16 साल से बड़े यूजर्स भी गलती से इस प्रक्रिया में आ सकते हैं. ऐसे यूजर्स Yoti के फेसियल एज वेरिफिकेशन सिस्टम के माध्यम से वीडियो सेल्फी या सरकारी आईडी देकर उम्र साबित कर सकते हैं. कोई भी यूजर जो अपनी जन्मतिथि बदलकर 16 वर्ष से अधिक दिखाना चाहता है, उसे अनिवार्य रूप से उम्र का प्रमाण देना होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









