
ऑस्ट्रेलिया: स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान नहीं खुल पाया पैराशूट, युवक की मौत
AajTak
हादसे का शिकार हुआ युवक काफी अनुभवी था और कई ऊंची कूद में भी हिस्सा ले चुका था.
ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई क्योंकि उसका पैराशूट ठीक से खुल नहीं पाया. हालांकि, युवक काफी अनुभवी स्काईडाइवर था. रविवार को वर्चुअल नेशनल्स स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन के दौरान यह हादसा हुआ. (फाइल फोटो/Virtual Nationals Skydiving Competition) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के जूरियन बे में युवक स्काईडाइविंग कॉम्पीटिशन में हिस्सा ले रहा था. सोलो विंगसूट परफॉर्म करने के दौरान जब वह हवा में कूदा तो उसका पैराशूट खुल नहीं पाया. (फाइल फोटो/Virtual Nationals Skydiving Competition) घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीम युवक के पास पहुंच गई और उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो/Freepik)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












