
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में 15 दिन में तीसरे हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. मेलबर्न में 15 दिन के अंदर ही तीसरे मंदिर पर हमला हुआ है. खालिस्तान समर्थकों ने 12 जनवरी को पहले मंदिर पर हमला किया था, उसके ठीक 5 दिन बाद दूसरे मंदिर को शिकार बनाया था.
ऑस्ट्रेलिया में 15 दिन के अंदर तीसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है. मेलबर्न में खालिस्तान समर्थक लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं. इससे पहले 17 जनवरी को मेलबर्न में ही बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था.
मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में हिंदू मंदिर को तोड़ा गया है. मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हुए हैं. इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) मंदिर जिसे हरे कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, मेलबर्न में भक्ति योग आंदोलन का एक प्रसिद्ध केंद्र है. सोमवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने पाया कि मंदिर के साथ तोड़फोड़ की गई और दीवारों पर "खालिस्तान जिंदाबाद", "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे भी लिखे हुए थे.
इस्कॉन मंदिर के कम्युनिकेशन डायरेक्टर भक्त दास ने ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि हम पूजा स्थल के सम्मान के लिए इस घोर उपेक्षा से हैरान और नाराज हैं. इस्कॉन मंदिर के एक आईटी सलाहकार और भक्त शिवेश पांडे ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में विक्टोरिया पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रही है, जो शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के खिलाफ अपना नफरत भरा एजेंडा चला रहे हैं.
इस्कॉन मंदिर पर यह हमला विक्टोरियन मल्टीफेथ नेताओं की मल्टीकल्चरल कमीशन के साथ एक आपात बैठक के ठीक दो दिन बाद हुआ, जिसके बाद खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू घृणा फैलाने के खिलाफ निंदा का बयान जारी किया गया था.
मंदिर पर भिंडरावाले को लिखा था शहीद
इससे पहले 17 जनवरी को हुए हमले में मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने 20 हजार से अधिक हिंदुओं और सिखों को मारने के लिए जिम्मेदार भारतीय आतंकी भिंडरावाले की 'शहीद' के रूप में तारीफ लिखी थी. हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा था, 'पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ स्वीकार्य नहीं है और हम इसकी निंदा करते हैं.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









