
ऑस्ट्रेलिया में सऊदी अरब की दो बहनों की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में सऊदी अरब की दो बहनों की मौत पहेली बनी हुई है. ये दोनों बहनें 2017 से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं. बीते सात जून को दोनों बहनों के शव सिडनी के उनके अपार्टमेंट में उनके बेडरूम में मिले थे. अब तक पुलिस इन बहनों की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है.
ऑस्ट्रेलिया में सऊदी अरब की दो बहनों की मौत पहेली बनी हुई है. ये दोनों बहनें 2017 से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं. बीते सात जून को दोनों बहनों के शव सिडनी के उनके अपार्टमेंट में उनके बेडरूम में मिले थे. अब तक पुलिस इन बहनों की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है. दोनों की मौत की वजह भी साफ नहीं हो पाई. ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि अगर उन्हें इस लड़कियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो उसे पुलिस से साझा करें.
ऐसे में एक महिला ने दावा किया है कि इस साल जनवरी में एक गर्ल्स क्वीर इवेंट (Girls Queer Event) में उसकी मुलाकात इन दोनों बहनों से हुई थी.
महिला ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इन दोनों बहनों ने बताया था कि सऊदी अरब में लेस्बियन महिलाएं डर के साए में जीती हैं.
द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अब न्यू साउथ वेल्स पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन दोनों में से कोई एक या फिर दोनों ही समलैंगिक थीं. पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि अपनी सेक्शुअलिटी की वजह से इन दोनों को सऊदी अरब में उत्पीड़न का डर सता रहा था.
ये दोनों बहनें 2017 में सऊदी अरब से भागकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं और यहां उन्होंने स्थाई तौर पर शरण लेने की गुहार लगाई थी.
बता दें कि सात जून को सिडनी के सेंटरबरी में इन दोनों बहनों आसरा अब्दुल्ला असलेही (24) और अमाल अब्दुल्ला असलेही (23) अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








