
ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए भारतीय बच्चे को डिपोर्ट करना चाहती है सरकार, दिव्यांगता है वजह
AajTak
कयान ने हाल ही में एक लोकल स्पेशलिस्ट स्कूल में एडमिशन लिया है. जहां वो तेजी से रिकवर भी कर रहा है. ऐसे में कयान के परिवार को डर है कि वो यहां से जाने के बाद अपनी इस रिकवरी में वापस पहले जैसी स्थिति में ना चला जाए.
ऑस्ट्रेलिया में जन्म लेने वाला कयान कात्याल अगर दिव्यांग नहीं होता तो उसे वहां की नागरिकता मिल चुकी होती. लेकिन 6 साल का कयान सेरिब्रल पैल्सि जैसी बीमारी के साथ पैदा हुआ. सिर्फ यही एक कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार उसे देश से निकालना चाहती है. कयान के पिता वरुण कात्याल कहते हैं कि सच तो ये है कि कयान के पास ऑस्ट्रेलिया का बर्थ सर्टिफिकेट है, लेकिन इसके बाद भी उसे ऑस्ट्रेलिया में उसके अधिकार उसे नहीं मिल सकते हैं. यह बहुत मायूस करने वाली बात है. एक मीडिया इंटरव्यू में कयान के पिता वरुण बताते हैं कि हमारा घर कयान की खिलखिलाहटों से भरा रहता है. वरुण कहते हैं कि कयान अभी यह भी नहीं जानता कि उसके माता-पिता उसके उस अधिकार के लिए लड़ रहे हैं जिसका वो हक़दार है. उन्होंने बताया कि अब से 12 साल पहले वो भारत से ऑस्ट्रेलिया आए थे. वो यहां यूरोपीय कुकरी का अध्ययन करने के लिए आए थे. जिसमें वो कुछ समय एक रेस्टोरेंट में बतौर शेफ काम भी कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि कयान की मां, प्रियंका आठ साल पहले यहां शिफ्ट हुईं. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









