
ऑस्ट्रेलिया में चुनाव तारीखों का ऐलान, 3 मई को वोटिंग
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने 3 मई को वोटिंग का ऐलान किया है. चुनाव की तारीख की पुष्टि के बाद, अल्बनीज़ ने गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात की और संसद को भंग करने की प्रक्रिया पूरी की.
ऑस्ट्रेलिया में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने 3 मई को संघीय चुनाव का ऐलान किया है, साथ ही लेवर पार्टी को वोट करने की अपील भी की है. इस ऐलान के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि अब चुनाव में सिर्फ 5 सप्ताह का ही समय बचा है.
चुनाव की तारीख की पुष्टि के बाद, अल्बनीज़ ने गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात की और संसद को भंग करने की प्रक्रिया पूरी की. चुनाव अभियान के दौरान, अल्बनीज़ मुद्रास्फीति (Inflation) को कंट्रोल करने, बजट में घोषित कर कटौती, स्वास्थ्य नीति, 'फ्यूचर मेड इन ऑस्ट्रेलिया' योजना पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
ऑस्ट्रेलिया में त्रिशंकु संसद के आसार
फिलहाल एंथनी अल्बनीज़ की लेबर पार्टी के पास निचले सदन में 78 सीटें हैं, जो दो सीटों की बहुमत से सरकार चल रही है. हालांकि, अधिकतर ओपिनियन पोल ऑस्ट्रेलिया में अबकी बार त्रिशंकु संसद की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन अल्बनीज़ को भरोसा है कि उनकी सरकार पूर्रे बहुमत के साथ वापस आ सकती है.
पीटर डटन ने भी कसी कमर
विपक्षी नेता पीटर डटन, 2022 के चुनाव में स्कॉट मॉरिसन की सरकार की हार के बाद, गठबंधन को सत्ता में वापस लाने की उम्मीद कर रहे हैं. चुनाव अभियान के दौरान, विपक्षी नेता ने पेट्रोल उत्पाद शुल्क में कटौती का वादा किया है, जिससे मोटर चालकों को महत्वपूर्ण बचत होगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









