
ऑस्ट्रेलिया में कैब चलाकर कितनी कमाई? भारतीय ने 10 घंटे टैक्सी चलाकर बताए असली आंकड़े
AajTak
क्या ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाकर सच में मोटी कमाई हो सकती है? इसी बात को परखने के लिए गुरुग्राम के तुषार बरेजा मेलबर्न की सड़कों पर खुद स्टीयरिंग के पीछे बैठ गए. उन्होंने तय किया कि पूरा दिन चलाकर देखा जाए कि असली आमदनी होती कितनी है. तड़के 4 बजे पहली राइड शुरू करने से लेकर रात तक सड़कों पर जुटे तुषार ने मात्र 10 घंटे में इतनी कमाई कर ली कि आंकड़ा सुनकर लोग हैरान रह गए.
भारत से बाहर जाकर काम करने की इच्छा शायद दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीयों में देखी जाती है. वजह भी साफ है—जितना काम भारत में करके कमाया जा सकता है, उतना ही वक्त अगर किसी विकसित देश में लगाया जाए तो मेहनताना डॉलर, पाउंड या दीनार में मिलता है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये से कई गुना ज्यादा होती है.
इसी उम्मीद के साथ कई भारतीय छोटे-छोटे कामों से विदेशी देशों में शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे वहीं अपनी पहचान बना लेते हैं. शुरुआत में ये काम साधारण लग सकते हैं-जैसे टैक्सी चलाना, कैब ड्राइविंग, छोटे स्टोर संभालना या घरेलू मदद का काम लेकिन कमाई को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है कि आखिर विदेश में ऐसे काम करके कितनी आय हो जाती है.
इसी दिलचस्पी के बीच ऑस्ट्रेलिया में कैब चलाने वाले एक भारतीय युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भारत और विदेश की कमाई में फर्क आखिर कितना बड़ा है.
भारतीय कंटेंट क्रिएटर तुषार बरेजा ने हाल ही में अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया किऑस्ट्रेलिया में उबर चलाते हुए वे एक दिन में कितनी कमाई कर पाए. तुषार ने शुरुआत में 12 घंटे लगातार कैब चलाने का प्लान बनाया था, लेकिन रास्ते में आई कई चुनौतियों की वजह से वह केवल 10 घंटे ही काम कर सके.
देखें वायरल वीडियो
कमाई इतनी थी कि जितनी एक आम भारतीय...

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












