
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज मैच स्थगित, कोरोना केस मिलने के बाद फैसला, आइसोलेशन में टीमें
AajTak
ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज (Australia vs West Indies match) के बीच दूसरा वनडे खेला जाना था. इसे स्थगित कर दिया गया.
कोरोना महामारी के बीच ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज (Australia vs West Indies match) के बीच जो क्रिकेट वनडे सीरीज चल रही है, उसका दूसरा मैच स्थगित हो गया है. जानकारी मिली है कि कोई नॉन प्लेइंग मेंबर कोरोना पॉजेटिव मिला है. मैच शुरू होने से कुछ वक्त पहले ही कोरोना केस के बारे में पता चला था, जिसके बाद मैच को शुरू नहीं किया गया. फिलहाल दोनों टीमों को आइसोलेशन में रखा गया है.More Related News













