
ऑफिस डेस्क पर काम कर रहा था शख्स, तभी पैरों में हुई हलचल, नीचे निकला बड़ा सांप, Video
AajTak
एक अमेरिकी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय सांप को उसके ऑफिस के अंदर देखा गया. 'मिरैकल मैन कैश' नाम से मशहूर यह कंटेंट क्रिएटर अपने काम में मशगूल था, जब उसे अपने डेस्क के नीचे एक अनचाहा मेहमान दिखा, जो था एक बड़ा सांप.
एक अमेरिकी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय सांप को उसके ऑफिस के अंदर देखा गया. 'मिरैकल मैन कैश' नाम से मशहूर यह कंटेंट क्रिएटर अपने काम में मशगूल था, जब उसे अपने डेस्क के नीचे एक अनचाहा मेहमान दिखा, जो था एक बड़ा सांप.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में वह कहता है, 'ओह माय गॉड', इसे देखो. मैं बस ऑफिस में काम कर रहा था, और ये अंदर आ गया. वीडियो में शख्स की घबराहट साफ झलकती है. वह कहता है कि लगभग दिल थम सा गया. अब इसे बाहर कैसे निकालूं?
वीडियो में दिखता है कि सांप को ऑफिस की दीवार के किनारे से सरकते हुए और फिर एक कांच के दरवाजे से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. शख्स, जो साफ तौर पर डरा हुआ नजर आता है, दूर से खड़ा होकर सांप को बाहर निकलने के लिए कहता है-शाबाश, बाहर निकल जा.
देखें वायरल वीडियो
बाद में उसने बताया कि उसने दिन में पहले भी कुछ आवाजें सुनी थीं, लेकिन ध्यान नहीं दिया. शुरुआत में उसे डर था कि यह कहीं जहरीला रैटलस्नेक न हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने सांप की पहचान एक बुल स्नेक (Bullsnake) के रूप में की जो कि ज़हरीला नहीं होता और कोलोराडो में आम तौर पर पाया जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











