
ऑफिस, अपहरण और पांच करोड़ की फिरौती... किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला शातिर 'ऑफ़िस ब्वॉय'
AajTak
ADC Kidnapping Case: उज्जवल का अपहरण करनेवाले बदमाशों ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने अभी के अभी पांच करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं करवाया, तो वो उनकी जान ले कर लाश की बोटी-बोटी कर फेंक देंगे.
ADC Kidnapping Case: बिहार के वैशाली के शिक्षा विभाग में एडीसी यानी समन्वयक के पद पर तैनात उदय कुमार उज्जवल के साथ उस रात जो कुछ हुआ, वो उसे पूरी उम्र नहीं भूल पाएंगे. उज्जवल अपनी सरकारी गाड़ी में ड्राइवर के साथ हाजीपुर से पटना लौट रहे थे, इसी बीच 16 और 17 दिसंबर की दरम्यानी रात को कुछ किडनैपर्स ने ना सिर्फ गाड़ी समेत उन्हें अगवा कर लिया, बल्कि मारपीट कर उनसे पांच करोड़ की फिरौती भी मांगते रहे.
पांच करोड़ फिरौती की मांग उज्जवल का अपहरण करनेवाले बदमाशों ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने अभी के अभी पांच करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं करवाया, तो वो उनकी जान ले कर लाश की बोटी-बोटी कर फेंक देंगे. और इन हालात में उज्जवल ने ना सिर्फ जान पर खेल कर अपनी जिंदगी बचाई, बल्कि इसके बाद जब मामले की तफ्तीश हुई तो एक ऐसी चौंकाने वाली कहानी सामने आई कि खुद पुलिस भी हैरान रह गई.
बाइक सवार बदमाशों ने रोका था रास्ता उस रात उदय कुमार उज्जवल जब हाजीपुर से पटना के रास्ते पर थे, तो छपरा में लालू यादव चौक के पास अचानक बाइक पर आए कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को बीच रास्ते में ही रोक लिया. उज्जवल और उनके ड्राइवर इससे पहले कि कुछ समझ पाते, किडनैपर जबरदस्ती उनकी गाड़ी के अंदर घुस गए और उन्होंने जहां मारपीट कर उनके ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतार दिया.
गाड़ी समेत उज्जवल का अपहरण वहीं उज्जवल को गाड़ी समेत अगवा कर अपने साथ ले गए. इसके बाद बदमाश उज्जवल को रात भर हाजीपुर और सोनपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे. इस दौरान उनके साथ मारपीट भी हुई और उसने एटीएम कार्ड लूट कर रुपये निकालने की कोशिश भी गई. और तो और बदमाशों ने रातों रात पांच करोड़ नहीं देने पर उनकी हत्या करने दी धमकी भी दी.
घरवालों ने दी थी पुलिस को इत्तिला लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आ गया, जब बदमाशों की ओर से मारपीट कर भगाए गए ड्राइवर ने उज्जवल के घरवालों को खबर दे दी. और घरवालों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. अब पुलिस रात को ही उज्जवल की गाड़ी ट्रेस करने की कोशिश करने लगी. इत्तेफाक से उज्जवल को लेकर भाग रहे बदमाशों को इस बात की भनक लग गई और वो दबाव में आ गए.
ऐसे भाग निकले उज्जवल इस बीच खुद उज्जवल ने गाड़ी का दरवाजा खोल कर नीचे कूदने की कोशिश की. इससे उनकी गाड़ी डिसबैलेंस्ड हो गई और सेंदुआरी इलाके में एक नाले में जा फंसी, जिसके बाद उज्जवल मौका देख कर गाड़ी से कूदे और अंधेरे का फायदा उठा कर बदमाशों चंगुल से निकल भागे, जिन्हें कुछ ही देर में पुलिस ने बरामद भी कर लिया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






