
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान... देर रात शहबाज शरीफ का संबोधन, बोले- खून की हर बूंद का बदला लेंगे
AajTak
पाक पीएम का दावा है कि भारत की कार्रवाई के कारण अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं. उन्होंने मृतकों को ‘शहीद’ बताया और कहा कि पूरा पाकिस्तान इन शहीदों के साथ खड़ा है.
भारत द्वारा आतंकियों के अड्डों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार रात देश को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया और भारत को कड़े परिणाम भुगतने की गीदड़भभकी दी. शहबाज शरीफ ने कहा, 'भारत ने जो गलती पिछली रात की, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.'
पाक प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को कुछ ही घंटों में जवाब देकर पीछे खदेड़ दिया.
पाक पीएम का दावा है कि भारत की कार्रवाई के कारण अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं. उन्होंने मृतकों को ‘शहीद’ बताया और कहा कि पूरा पाकिस्तान इन शहीदों के साथ खड़ा है.
अपने भाषण में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, "भारत को हर एक खून के कतरे की कीमत चुकानी होगी. हमने बीती रात साबित कर दिया कि पाकिस्तान जानता है कैसे ज़ोरदार जवाब देना है."
उन्होंने अंत में पाकिस्तान की सेनाओं को सलाम किया और कहा कि पूरा देश उनकी बहादुरी और बलिदान पर गर्व करता है.
संसद को संबोधित करते हुए कुबूली थी एयर स्ट्राइक की बात

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









