
ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर क्यों हुआ? 25% भारतीय बोले- पिटे पाकिस्तान ने लगाई थी गुहार
AajTak
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 14 महीने उथल-पुथल भरे रहे हैं. जिनमें पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव और ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका के साथ रिश्तों में खटास आई है. ऐसे में देश का मूड क्या है? ये भांपने के लिए इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है.
बिहार में इस साल के अंत (अक्टूबर-नवंबर) में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज हैं. वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेनाओं ने आतंक के आका पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया. उधर, ट्रंप के भारी भरकम टैरिफ लगाने के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया है.
ऐसे में देश का मूड भांपने के लिए इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया. सर्वे का सैंपल साइज 2,06,826 था. जबकि सर्वे की तारीख 1 जुलाई 2025 से 15 अगस्त 2025 के बीच रही. सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर कैसा रिस्पॉन्स रहा?
इसे लेकर 55 फीसदी लोगों ने कहा कि ये बहुत मजबूत रिस्पॉन्स था. जबकि 15 फीसदी लोगों ने कहा कि ये सामान्य यानी पर्याप्त रिस्पॉन्स था, वहीं 21 फीसदी लोगों ने कहा कि ये कमजोर रिस्पॉन्स था.
मूड ऑफ द नेशन सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या आप मानते हैं कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पारदर्शिता बरती? इस सवाल पर 54 फीसदी लोग सहमत हुए, उन्होंने कहा कि हां, सरकार ने पारदर्शिता बरती. वहीं 33 फीसदी लोगों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पारदर्शिता नहीं बरती गई.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्धविराम के पीछे क्या वजह थी? इस सवाल के जवाब में 31 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का फैसला था. वहीं 29 फीसदी लोगों ने कहा कि ट्रंप के दबाव की वजह से सीजफायर किया गया, वहीं 25 फीसदी लोगों ने कहा कि पाकिस्तान ने बुरी तरह पिटने के बाद सीजफायर की गुहार लगाई थी.
'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में जनता के सामने ये सवाल रखा गया कि क्या भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए. इसे लेकर महज 25 फीसदी लोगों ने कहा कि हां, भारत को पाकिस्तान के संग क्रिकेट खेलना चाहिए, जबकि 69 फीसदी लोग इसके खिलाफ हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








