
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय डेलिगेशन में शशि थरूर के नाम पर सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर दुनिया को संदेश देने के लिए प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत शुरू हो गई है. सरकार ने जिन 7 प्रतिनिधिमंडल के लिए 7 नेताओं के नाम जारी किए उसमें शशि थरूर का नाम भी है. ये नाम कांग्रेस को चौंकाया है. कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि इस लिस्ट में शशि थरूर का नाम नहीं था. देखें न्यूज बुलेटिन.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











