
ऑपरेशन सिंदूर: थरूर, सुप्रिया, रविशंकर... बन गई 'टीम इंडिया', अब पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान
AajTak
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सबसे अहम पलों में भारत एकजुट खड़ा होता है. सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे और आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' का हमारा साझा संदेश वहां ले जाएंगे. यह राजनीति से ऊपर और मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का शक्तिशाली प्रतीक है.'
सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती देने के लिए अब देश की राजनीतिक पार्टियां एक साथ खड़ी हो रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है.
इन प्रतिनिधिमंडलों का उद्देश्य साफ है- आतंकवाद को लेकर भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का साझा संदेश दुनिया तक पहुंचाना. खास बात यह है कि इस अभियान में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत जाता है कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत एकजुट है.
किरण रिजिजू ने दी जानकारी
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सबसे अहम पलों में भारत एकजुट खड़ा होता है. सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे और आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' का हमारा साझा संदेश वहां ले जाएंगे. यह राजनीति से ऊपर और मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का शक्तिशाली प्रतीक है.'
डेलिगेशन में शामिल ये सांसद
इन प्रतिनिधिमंडलों का दौरा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों और अन्य प्रमुख सहयोगी देशों में इस महीने के अंत तक होगा. प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले सांसद में शशि थरूर (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद (भारतीय जनता पार्टी), संजय कुमार झा (जनता दल यूनाइटेड), बैजयंत पांडा (भारतीय जनता पार्टी), कनीमोई करुणानिधि (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम-DMK), सुप्रिया सुले (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- NCP) और श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना) का नाम शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










