
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी तैयारी, हुआ ₹20,000 करोड़ का सौदा, देखें
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने चीन और तुर्की के साथ मिलकर भारत पर कई बड़े ड्रोन हमले किए थे. आने वाले दिनों में ऐसे ड्रोन हमलों से निपटने के लिए भारत ने ड्रोन सर्विलांस के मोर्चे पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. भारतीय सेनाओं के लिए 87 मीडियम एल्टिट्यूड ड्रोन खरीदे जाएंगे. यह ड्रोन लंबे समय तक आसमान में निगरानी करने में सक्षम होंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










