
ऑपरेशन सिंदूर का सुंदरकांड कनेक्शन... रक्षामंत्री ने बताया कैसे हनुमान जी बने प्रेरणा
AajTak
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस जवाबी कार्रवाई से खुश भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था. आइए जानते हैं इस चौपाई का अर्थ.
Operation Sindoor 2025: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई की. पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस जवाबी कार्रवाई से खुश भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था- जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे. यानी हमने केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा. राजनाथ सिंह ने रामचरितमानस की चौपाई का सहारा लेते हुए भारत की सोच को स्पष्ट किया. आइए आपको सुंदरकांड की इस पंक्ति और इसके पीछे की कहानी विस्तार से बताते हैं.
सुंदरकाण्ड की चौपाई का अर्थ
चौपाई- जिन्ह मोहि मारा ते मैं मारे। तेहि पर बांधेउं तनयं तुम्हारे॥ मोहि न कछु बांधे कइ लाजा। कीन्ह चहउं निज प्रभु कर काजा॥
अर्थ- जिन्होंने मुझे मारा, उनको मैंने भी मारा. तुम्हारे पुत्र ने मुझको बांध लिया, मैं अपने बांधे जाने से लज्जित नहीं हूं. मैं तो बस अपने प्रभु का कार्य कर रहा हूं॥
जब मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से बंधक हुए हनुमान
रामायण में रावण द्वारा सीता का हरण किए जाने के बाद हनुमान जी उनकी खोज में लंका पहुंचे. लंका में उन्होंने देवी सीता को काफी ढूंढा, लेकिन सफलता नहीं मिली. हनुमान थककर बैठ गए और निराश हो गए. तब विभीषण ने उन्हें देवी सीता के बारे में बताया. इसके बाद हनुमानजी अशोक वाटिका पहुंचे और उन्होंने भगवान श्रीराम का संदेश देवी सीता को सुनाया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












