
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिखाकर साइबरों ठगों ने इंजीनियर को लगाया 5 करोड़ का चूना
AajTak
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिखाकर साइबरों ठगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर परिवार से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे ठग लिए. इस मामले में पुलिस ने एक सुरक्षा गार्ड और टीचर को गिरफ्तार किया है. आरोपी टीचर ने ही उस गार्ड का अकाउंट साइबर ठगों को वित्तीय लेनदेन के लिए दिया था और इसके बदले उसे पैसा ऑफर किया था.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में धोखधड़ी कर एक परिवार को 5 करोड़ 14 लाख रुपये का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के एक मामले में ये गिरफ्तारी की है. आरोपियों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके परिवार के सदस्यों से 5.14 करोड़ रुपये की ठगी की है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को एक ट्यूशन शिक्षक और एक गार्ड को गिरफ्तार किया, जिन्होंने वित्तीय लेनदेन के लिए साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे.
उन्होंने बताया कि यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब साकीनाका के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अप्रैल में मुंबई अपराध शाखा की साइबर पुलिस से ठगी की शिकायत की. अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह जनवरी में ऑनलाइन शेयर ट्रेडर्स के एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसे शामिल किया. उसने जल्द ही शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की इच्छा जताई जिसके बाद उसे एक फोन आया और प्रशिक्षण लेने के लिए कहा गया.
पीड़ित के मुताबिक शिकायतकर्ता ने एक एप्लिकेशन डाउनलोड किया और उसका वर्चुअल अकाउंट बन गया. अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता ने शेयर ट्रेडिंग में पैसा निवेश करना और मुनाफा कमाना शुरू कर दिया और उसके परिवार के सदस्यों ने भी उसमें पैसा लगाना शुरू कर दिया. दो महीने में अलग-अलग बैंक खातों में 5.14 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए.
निवेश में मुनाफा दिखाकर लगाया चूना
पीड़ितों को वर्चुअल अकाउंट से पता चला कि उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हुआ है और उनका निवेश बढ़कर 87.85 करोड़ रुपये हो गया है. इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो वो रकम नहीं निकाल सके. शिकायत के बाद जब पुलिस ने बैंक खातों की जांच की, जिनमें पीड़ितों ने अपने पैसे जमा किए थे तो वो खाता एक सुरक्षा गार्ड हम्प्रीत सिंह रंधवा (34) का निकला.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







