
ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक निर्वस्त्र पहुंचे कनाडा के नेता और फिर...
AajTak
कनाडा में एक सांसद को शर्मिंदगी उठानी पड़ी जब वे एक डिजिटल मीटिंग के दौरान बिना कपड़ पहने हुए ही पहुंच गए. दरअसल कोरोना महामारी के चलते ये सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल मीटिंग के लिए पहुंचे थे. हालांकि उन्हें निर्वस्त्र हालातों में देखकर मीटिंग में मौजूद लोग हैरान रह गए.
कनाडा में एक सांसद को शर्मिंदगी उठानी पड़ी जब वे एक डिजिटल मीटिंग के दौरान बिना कपड़ पहने हुए ही पहुंच गए. दरअसल कोरोना महामारी के चलते ये सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल मीटिंग के लिए पहुंचे थे. हालांकि उन्हें निर्वस्त्र हालातों में देखकर मीटिंग में मौजूद लोग हैरान रह गए. इस सांसद का नाम विलियम अमोस है. वे साल 2015 से पोंटिएक के क्यूबिक जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनका एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें वे एक डेस्क के पीछे खड़े हैं और जब उन्हें एहसास होता है कि वे बिना कपड़ों के मीटिंग में हैं तो अपना प्राइवेट पार्ट को स्मार्टफोन से ढकने की कोशिश करते हैं. अमोस ने एक ट्वीट के सहारे इस घटना पर माफी मांगते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य से हुई गलती थी. जॉगिंग से लौटने के बाद मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था जब मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया. अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं हाउस ऑफ कॉमन्स के अपने साथियों से माफी मांगता हूं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











