
ऑनलाइन पुराना बक्सा खरीदा, अंदर से निकले 19 लाख रुपये!
AajTak
एक आदमी ने 7600 रुपये में एक तिजोरी खरीदी, जिसे खोलने पर उसे 19 लाख रुपये मिले .
लॉटरी! अगर आपकी खरीदी हुई किसी चीज को घर लाने के बाद उससे ढेर सारे पैसे निकल आए तो लॉटरी लग गई जैसा शब्द ही आपके दिमाग में आएगा. ऐसा ही एक वाकया हुआ, जब एक आदमी ने 'eBay' पर एक पुरानी तिजोरी को केवल 7600 रुपये में खरीदा.
जब उसने इसे खोला तो उस तिजोरी के अंदर उसे 19 लाख रुपये मिले. असल में इस तिजोरी के विक्रेता के पास, इस तिजोरी को खोलने का कोई उपाय नहीं दिख रहा था. इसकी वजह से उसने इसे बेचने का निर्णय किया था.
तिजोरी के विक्रेता जेम्स लैब्रेक के पास तिजोरी के लॉक खोलने का कोई कॉम्बिनेशन मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से उन्होंने तिजोरी को बेचने का इरादा किया था. लेकिन उनके इस फैसले का उल्टा असर तब हुआ जब एक ग्राहक ने रिव्यू में 19 लाख रुपये मिलने की बात कही.
कैलिफ़ोर्निया के लैब्रेक ने ग्राहक को हुए इस लाभ का कुछ हिस्सा वापस करने के लिए कहा लेकिन उस तिजोरी के खरीदार ने ऐसा करने से मना कर दिया.
दोनों के बीच हुए एक हीटेड ई-मेल बहस में तिजोरी के खरीदार ने विक्रेता नीति का हवाला दिया जिसमें कहा गया था: 'आप जो देखते हैं वह आपको मिलता है, कोई रिटर्न नहीं, और कोई पैसा वापस नहीं.'
इस तिजोरी के खरीदार अमेरिका के ही टेनिसी प्रांत के बार्टलेट शहर से हैं. वह धूल से भरी इस तिजोरी को एक वेल्डर के पास ले गए, जो इसे खोलने में कामयाब रहा और वहीं पर वेल्डर और खरीददार के सामने तिजोरी से 20 हजार पाउंड (19 लाख रुपये) निकले.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











