
ऑनलाइन जुए की लत ने ले ली शख्स की जान, आत्महत्या करने को हुआ मजबूर
AajTak
चेन्नई के मनाली इलाके के 28 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक पार्थिबन ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. पार्थिबन के रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह तीन महीने पहले ऑनलाइन जुए से परिचित हुआ था. शुरुआत में तो वो जीतता चला गया लेकिन फिर उसे ऑनलाइन जुए की लत लग गई.
तमिलनाडु के चेन्नई जिले के मनाली इलाके के 28 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक पार्थिबन ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. उसकी आत्महत्या का कारण ऑनलाइन जुआ था. बता दें कि मनाली के पार्थिबन की शादी दुर्गा से हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं. बुधवार की रात पार्थिबन अपने घर में लटके पाए गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पार्थिबन के रिश्तेदारों ने दावा किया कि वह तीन महीने पहले ऑनलाइन जुए से परिचित हुआ था. शुरुआत में तो वो जीतता चला गया लेकिन फिर उसे ऑनलाइन जुए की लत लग गई.
जुए की लत में फंसे और हारते चले गए पार्थिबन
देखते ही देखते पार्थिबन को जुए की ऐसी लत लगी कि वो कथित तौर पर खेलने के लिए दूसरे से पैसे लेने लगे. एक वक्त ऐसा आया जब पार्थिबन ऑनलाइन जुए हारने लगे और बहुत सारा पैसा गंवा बैठे. उन्होंने हाल ही में 45,000 रुपये उधार लिए थे और वह भी ऑनलाइन जुए में हार गए थे, जिसके चलते उन्हें यह दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लेना पड़ा. इस मामले में मनाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि ऑनलाइन जुआ में लोगों के जीवन को बर्बाद करने की कई खबरें सामने आती रहती हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










