
ऑनलाइन चल रही थी कोर्ट की सुनवाई, 'नेकेड होकर नाचने लगा शख्स'!
AajTak
एक कोर्ट की वर्चुअल हियरिंग में अजीबोगरीब घटना घट गई. सुनवाई के दौरान एक शख्स नेकेड हालत में कैमरे के सामने डांस करने लगा.
इन दिनों ऑनलाइन मीटिंग का चलन बढ़ा है. कोर्ट की कार्यवाही भी वर्चुअली यानी ऑनलाइन हो रही है. इसी बीच एक कोर्ट की वर्चुअल हियरिंग में अजीबोगरीब घटना घट गई. दरअसल, सुनवाई के दौरान एक शख्स का नेकेड हालत में डांस करने का वीडियो कैमरे पर दिखाई देने लगा. ये देखकर जज समेत सुनवाई में मौजूद लोग हैरान रह गए.
मामला पेरू देश का है, जहां के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) पर लगे करप्शन के चार्जेस की सुनवाई वर्चुअल कोर्ट में हो रही थी. लेकिन इसी बीच एक ब्राजीलियन मेल स्ट्रिपर का नेकेड वीडियो ऑनलाइन सुनवाई के दौरान चलने लगा. जिसे देखकर लोग चौंक पड़े और सुनवाई को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा.
सुनवाई को टीवी पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था
गौरतलब है कि इस सुनवाई को देश के टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अभियोजन पक्ष के वकील सैमुअल ने डांस करने वाले शख्स की पहचान Ricardo Milos के रूप में की है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही स्ट्रिपर Ricardo Milos का सुनवाई के दौरान डांस वीडियो सामने आता है, तो लोग पूछते हैं कि ये कौन है. एक शख्स ने पूछा ये शख्स ने किस ईमेल आईडी से लॉगिन किया. बाद में पता चला कि उसने पेड्रो कैस्टिलो की ही रक्षा टीम के सदस्य Benji Espinosa के यूजर अकाउंट से लॉगिन किया था.
वहीं, Benji Espinosa का कहना है कि उनका इस घटना में कोई रोल नहीं है, क्योंकि उनका कंप्यूटर हैक हो गया था. इस बाबत उन्होंने रॉयटर्स से बात की है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








