
ऑनलाइन गेम में मिली हार, LIVE आकर पीनी पड़ी 7 बोतल शराब, कुछ देर बाद इन्फ्लुएंसर की मौत
AajTak
Social Media Influencer Death: लाइव वीडियो पर एक के बाद एक 7 बोतल शराब पीने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत हो गई. हैरान करने वाली बात ये है कि इंफ्लुएंसर ने सिर्फ अपने फॉलोअर्स को दिखाने के लिए वीडियो बनाया था. मामला चीन का है.
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं. कई बार ये तरीके जानलेवा साबित होते हैं. हाल ही में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. लाइव वीडियो पर एक के बाद एक 7 बोतल शराब पीने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स ने सिर्फ अपने फॉलोअर्स को दिखाने के लिए वीडियो बनाया था. मामला चीन का है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल का वांग चीनी सोशल मीडिया पर काफी फेमस था. शॉर्ट वीडियो ऐप Douyin पर उसके हजारों फॉलोअर्स थे. दूसरे प्लेटफॉर्म्स भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. वो अक्सर अपने अकाउंट से शराब पीने के वीडियो पोस्ट करता रहता था. हाल ही में उसने फिर से यही काम किया लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई.
वांग ने पिछले मंगलवार को एक लाइवस्ट्रीम के दौरान 7 बोतल Baijiu शराब पी ली थी. इसके कुछ घंटे बाद वह मृत पाया गया. बताया गया कि जिस शराब को पीने के बाद वांग की मौत हुई उसमें 60% तक अल्कोहल होता है. फिलहाल, वांग की मौत चीन के इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. यूजर्स देश में तेजी से बढ़ती लाइवस्ट्रीमिंग इंडस्ट्री के लिए कड़े नियमों की मांग कर रहे हैं.
सिर्फ फॉलोअर्स को दिखाने के लिए पी थी शराब
दरअसल, वांग ने एक वर्चुअल कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. इसमें दूसरे इंफ्लुएंसर से हारने के बाद उसे 'सजा' के तौर तहत सीमित समय में ज्यादा शराब पीनी थी. उसने फॉलोअर्स को दिखाने के लिए लाइव आकर शराब पीनी शुरू की. जोश-जोश में वो 7 बोतल पी गया. इसके कुछ घंटे उसकी मौत हो गई.
वांग के एक दोस्त ने बताया कि जब तक उसके परिवार वाले उसतक पहुंच पाते , तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वांग को इमरजेंसी इलाज का मौका भी नहीं मिला. बीते शनिवर को उसका अंतिम संस्कार किया गया. वांग की मौत से उसके फैन्स में शोक की लहर फैल गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











