
ऑडी हिट एंड रन केस: हादसे से पहले महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बेटे ने नहीं खाया था गोमांस, लेकिन...
AajTak
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष के बेटे संकेत की ऑडी कार ने सोमवार तड़के नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद, जितेंद्र सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया, जिनके वाहन को ऑडी कार ने टक्कर मारी थी.
महाराष्ट्र के नागपुर में हुए ऑडी हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस का कहना है कि लग्जरी कार से कई वाहनों को टक्कर मारने वाले महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत ने दुर्घटना से पहले शहर के एक बार में गोमांस नहीं खाया था. लेकिन पुलिस ने बताया कि उन्होंने वहां मटन और चिकन के साथ शराब का सेवन किया था.
पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने यह जानकारी शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के उस आरोप के मद्देनजर दी, जिसमें उन्होंने घटना से पहले संकेत पर बार में गोमांस खाने का आरोप लगाया था.
दरअसल, संकेत की ऑडी कार ने सोमवार तड़के नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद, जितेंद्र सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया, जिनके वाहन को ऑडी कार ने टक्कर मारी थी.
पुलिस ने बताया था कि संकेत कार में मौजूद थे, लेकिन दुर्घटना के समय वह गाड़ी नहीं चला रहे थे. पुलिस ने कार चलाने वाले शख्स अर्जुन हावरे को सोमवार रात गिरफ्तार किया, जिसे बाद में स्थानीय पुलिस स्टेशन से जमानत पर रिहा कर दिया गया.
पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राहुल मदने ने इस बात से इनकार किया कि बार में बावनकुले और उनके दोस्तों को गोमांस परोसा गया था. उन्होंने कहा, "हमें बिल मिल गया है, जिससे साफ पता चलता है कि उन्हें कोई गोमांस नहीं परोसा गया था."
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "संकेत और उसके चार दोस्तों ने शहर के धरमपेठ इलाके में ला होरी बार में खाना खाया, जहां उन्होंने मटन रोस्ट, मटन करी, चिकन टिक्का के साथ मसाला मूंगफली और काजू फ्राई जैसे कुछ शाकाहारी व्यंजन खाए. उन्होंने 12,000 रुपये से अधिक कीमत की दो शराब की बोतलें भी मंगवाईं."

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






