
ऑडियो लीक केस में इमरान खान पर कसेगा शिकंजा, पाकिस्तान कैबिनेट ने कानूनी कार्रवाई की दी मंजूरी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI के प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि कैबिनेट ने ऑडियो लीक केस में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता मरियम नवाज शरीफ ने सरकार से अपील की कि इमरान खान के बानी गाला स्थित आवास पर छापेमारी की जाए, ताकि अहम सबूत हासिल किए जा सकें. उन्होंने कहा कि इमरान ने जो किया है, इसके बाद उनकी गिरफ्तारी जरूरी है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऑडियो लीक केस में पाकिस्तान की सरकार के मंत्रिमंडल ने इमरान खान के खिलाफ औपचारिक रूप से कानूनी कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है.
समिति ने इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है. वहीं, कैबिनेट समिति ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. जिसके राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर निहितार्थ हैं. इस मामले में कानूनी कार्रवाई बेहद जरूरी है.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कैबिनेट ने रविवार को सर्कुलेशन के जरिए इसे मंजूरी दी. जांच एजेंसी को अमेरिकी साइबर और ऑडियो की जांच का काम सौंपा जाएगा. दरअसल, 2 ऑडियो लीक हुए थे. उमसें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान, पूर्व मंत्री असद उमर और तत्कालीन प्रमुख सचिव आजम खान को कथित तौर पर एक बैठक में अमेरिकी साइबर पर चर्चा करते हुए और अपने हित में इसका इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता था.
इमरान खान ने अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू पर अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत असद मजीद को धमकी देने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि उनकी सरकार गिराने में जो साजिश रची गई थी उमसें लू केंद्रीय भूमिका में थे.
इमरान खान को अविश्वास मत हारने के बाद अप्रैल में सत्ता से बाहर कर दिया गया था. जिस पर उन्होंने आरोप लगाया था कि रूस, चीन और अफगानिस्तान को लेकर उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है. इस साजिश में अमेरिका ने अगुवाई की थी.
वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की नेता मरियम नवाज शरीफ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने में असफल रही है. मरियम नवाज ने सरकार से अपील की कि इमरान खान के बानी गाला स्थित आवास पर छापेमारी की जाए, ताकि अहम सबूत हासिल किए जा सकें. मरियम ने कहा कि इमरान ने जो किया है, इसके बाद उनकी गिरफ्तारी जरूरी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









