
ऑटो में आए, कोठी में ग्रेनेड फेंककर हुए फरार... चंडीगढ़ ब्लास्ट का CCTV आया सामने
AajTak
चंडीगढ़ में सेक्टर 10 में एक कोठी में हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है. बताया जाता है कि किसी ने बाहर से कोठी के अंदर हैंड ग्रेनड फेंका था. ग्रेनेड ब्लास्ट सेक्टर 10 के मकान नंबर 575 में हुआ है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में एक कोठी पर ग्रेनेड से हमला किया गया. कोठी के अंदर बाहर से ग्रेनेड फेंका किया, जिससे जोरदार धमाका हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और इंटेल मौके पर पहुंच गई है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें एक संदिग्ध ऑटो घटनास्थल की ओर से आता दिखाई दे रहा है, जिसमें कोठी के अंदर ग्रेनेड फेंकने वाला संदिग्ध बैठा था.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कोठी के अंदर विस्फोट के बाद एक ऑटो उस गली से निकलकर बाहर आ रहा है. उससे पहले एक शख्स कोठी की तरफ से भागकर ऑटो में बैठता दिखाई दे रहा है. इससे ऐसा लग रहा है कि ऑटो से आए शख्स ने ही कोठी के अंदर ग्रेनेड फेंका है.
बताया जाता है ऑटो में तीन लोग सवार थे. इन्हीं तीन लोगों ने सेक्टर 10 के मकान नंबर 575 में ग्रेनेड फेंका था. यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है. कोठी में रहने वाला परिवार सुरक्षित है. बताया जाता है कि कोठी के लॉन में आकर ग्रेनेड फटा था. इस ब्लास्ट से मकान की खिड़की का शीशा टूट गया.
जांच में जुटी एजेंसियां ब्लास्ट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हर एक एंगल इस घटना की जांच में पुलिस और जांच एजेंसी जुटी हुई है. एजेंसियों के मुताबिक देश से बाहर बैठे किसी ग्रुप का हांथ हो सकता है.
निशाने पर था दूसरा परिवार सूत्रों के मुताबिक जिस कोठी में ग्रेनेड फेंका गया वो परिवार निशाने पर नहीं था. पहले इस कोठी में कोई शख्स रहता था वो निशाने पर था. ऐसा लगता है कि हमले का टास्क पहले दिया गया था. जिसे काफी दिन बाद अंजाम दिया गया है.
पहले कोठी में रहते थे पंजाब पुलिस का रिटायर्ड एसएसपी जिस कोठी में ब्लास्ट हुआ, उसमें पहले पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड एसएसपी का परिवार रहता था. ऐसी सूचना है कि कुछ महीने पहले भी गैंगस्टर से खतरे की उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी. हालांकि, जबतक रिंदा गिरोह हमले की साजिश रचता, सेवानिवृत एसएसपी का परिवार यहां से निकल गया था.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










