
'ऑक्सीजन' से साइबर ठगों को पकड़ेगी पुलिस, जांच में भी आएगी तेजी
AajTak
साइबर फ्रॉड रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को दो स्पेशल सॉफ्टवेयर मिल गए हैं. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इन दोनों सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इजरायली कंपनी ने UFED और ऑस्ट्रेलिया से ऑक्सीजन नाम के सॉफ्टवेयर को मंगवाया है. ये साइबर अपराधियों को रोकने और उन्हें पकड़ने में मदद करेंगे.
साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस नई तकनीक का सहारा लेने जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया औऔर इजरायल से स्पेशल सॉफ्टवेयर मंगवाएं हैं. इन सॉफ्टवेयर की मदद से पुलिस जल्दी जांच में मदद लेगी और पुलिस अपराधियों पर भी नजर रख सकेगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इन दोनों सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इजरायली कंपनी ने UFED और ऑस्ट्रेलिया से ऑक्सीजन नाम के सॉफ्टवेयर को मंगवाया है.
इजरायल का यह सॉफ्टवेयर वर्चुअल स्पेस पर लगभग हर तरह के अपराध डेटा पर नजर रखेगा. यह तकनीक अपराधियों द्वारा लगाए गए हर तरह के लॉक को तोड़ पाएगी और ऑनलाइन छेड़छाड़ को भी ट्रैक कर सकेगी.
यह भी पढ़ें: Google का बड़ा ऐलान, अब इतने साल बाद एक्सपायर होंगे ये स्मार्टफोन
पुलिस इस सॉफ्टवेयर की मदद से पुलिस मानक आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच कर सकेंगी. इसके इस्तेमाल के बाद पुलिस Android, Windows, iOS समेत सभी ऑपरेटिंग सिस्टम की आसानी से नियमानुसार जांच कर सकेगी. इस सॉफ्टवेयर की लिस्ट में चीन का सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम चाइनेक्स भी आता है.
देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिला साइबर अपराध की वारदातों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस एक विशेष सॉफ्टवेयर की मदद ले रही है. ICMIC नाम का एक स्पेशल सॉफ्टवेयर है, जिसको FBI और अमेरिका की अन्य लॉ एजेंसियों ने तैयार किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











