
ऐसे ट्रेन में फ्री में यात्रा कर रहा था शख्स, रेलवे भी कुछ नहीं कर पाया, ये थी ट्रिक
AajTak
रेल यात्रा आज भी लोगों के लिए किफायती और सुविधाजनक मानी जाती है. जब भी लोग लंबी दूरी तय करने की सोचते हैं, तो सबसे पहले ट्रेन का टिकट चेक करते हैं. लेकिन कई बार महंगे किराए के कारण यात्री टिकट लेने में हिचकिचाते हैं. कुछ लोग बिना टिकट यात्रा करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है.
रेल यात्रा आज भी लोगों के लिए किफायती और सुविधाजनक मानी जाती है. जब भी लोग लंबी दूरी तय करने की सोचते हैं, तो सबसे पहले ट्रेन का टिकट चेक करते हैं. लेकिन कई बार महंगे किराए के कारण यात्री टिकट लेने में हिचकिचाते हैं. कुछ लोग बिना टिकट यात्रा करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन पकड़े जाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है.
दुनिया में हर देश का ट्रेन सिस्टम अलग होता है. कहीं ट्रेन बिल्कुल भी लेट नहीं होती, तो कहीं ट्रेन हमेशा लेट चलती है. ब्रिटेन में भी एक ट्रेन सिस्टम है, जहां ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को इसका रिफंड मिलता है.
लेकिन ब्रिटेन के रहने वाले एड वाइज नाम के एक शख्स ने इस रिफंड के सिस्टम की वजह से, पूरे एक साल तक बिना कोई पैसा खर्च किए ट्रेन में सफर करता रहा. इतना ही नहीं, उसने इस तरीके से लगभग 1.06 लाख रुपये बचा लिए. दिलचस्प बात यह है कि रेलवे को इस ट्रिक के बारे में पता चल गया, फिर भी वे उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले पाए!
कैसे खेला दिमागी खेल?
29 साल के एड वाइज एक पर्सनल फाइनेंस राइटर हैं, जिन्होंने ट्रेन शेड्यूल और देरी के पैटर्न को बारीकी से समझा. उन्होंने नोट किया कि ब्रिटिश रेलवे में ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को रिफंड मिलता है. उन्होंने इसी का फायदा उठाने का प्लान बनाया.
एड ने पाया कि रेलवे में देरी होने के कुछ खास कारण होते हैं जैसे हड़तालें, मेंटेनेंस का काम और खराब मौसम. उन्होंने अपनी सभी ट्रिप इसी आधार पर प्लान कीं. उन्होंने केवल उन्हीं ट्रेनों की टिकट बुक की, जिनके लेट होने की संभावना ज्यादा थी, ताकि उन्हें पूरा रिफंड मिल सके.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











