
ऐसे कपड़ों में ऑफिस पहुंच गई महिला, कंपनी ने लौटाया!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने बताया है कि कपड़ों की वजह से उन्हें कंपनी ने ऑफिस से घर भेज दिया. महिला ने उन्हीं कपड़ों में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. और लोगों से पूछा कि क्या इस कार्रवाई के बाद उन्हें जॉब छोड़ देनी चाहिए?
एक महिला ने दावा किया है कि पहनावे की वजह से उन्हें ऑफिस से घर भेज दिया गया. महिला ने वीडियो बनाकर पूरी आपबीती सुनाई जो वायरल हो गई है. वीडियो पर कई लोगों ने कहा कि महिला के पहनावे की वजह से शायद लोग डिस्ट्रैक्ट हो रहे थे. लेकिन ज्यादातर लोगों ने कहा कि महिला सुंदर और प्रोफेशनल दिख रही हैं. दरअसल, महिला ने डीप वी-नेक टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था.
महिला ने उस ड्रेस में अपना एक वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया और लोगों से उनकी राय मांगी. @NotMarieDee के नाम से वीडियो शेयर करते हुए महिला ने टिकटॉक यूजर्स से पूछा कि कंपनी की इस कार्रवाई के बाद क्या उन्हें जॉब छोड़ देना चाहिए.
हालांकि, कंपनी को महिला की ड्रेस में क्या दिक्कत दिखी यह साफ नहीं किया गया है. माना यह जा रहा है कि टॉप काफी डीप वी-नेक थी इसलिए उन्हें घर भेजा गया होगा. वीडियो पोस्ट करते हुए महिला ने लिखा- क्या मुझे जॉब छोड़ देना चाहिए?
महिला बोलीं- इस आउटफिट के लिए मुझे घर भेज दिया गया. टिकटॉक पर महिला का वीडियो देख कई लोगों ने अपनी राय भी दी. कई लोगों ने माना कि महिला का पहनावा उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर रहा है.
एक यूजर ने लिखा- मैं भी डिस्ट्रैक्ट हो सकता था. दूसरे ने लिखा- कंपनी ने जायज फैसला लिया. हालांकि, तीसरे यूजर ने कपड़ों के रंग को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा- पर्पल रंग के साथ ब्लैक क्लैश कर रहा है.
लेकिन दूसरा पक्ष महिला के साथ भी खड़ा दिखाई दिया. कई लोगों का मानना है कि महिला उस आउटफिट में बहुत अच्छी दिख रही थीं और उन कपड़ों में वह कैसी दिख रही हैं इसके लिए उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












