
'ऐसी लड़की चाहिए जो...', डेटिंग एप पर लड़के ने लिखा ऐसा बायो, Twitter पर छिड़ी बहस
AajTak
एक शख्स ने अपने डेटिंग एप बायो में कुछ ऐसा लिख दिया कि इससे सोशल मीडिया पर लोगों में बहस छिड़ गई. दरअसल इसमें डेटिंग के लिए शख्स ने लड़की को लेकर जो शर्त रखी वह हैरान करने वाली थी. इसको लेकर ट्विटर पर लोग दो धड़ो में बंट गए.
आज से समय में लोग डेटिंग एप का बहुत अधिक यूज करते हैं. इसमें जात पात को किनारे कर लोगों को अपने जैसी पर्सनालिटी के पार्टनर को ढूंढने में आसानी होती है. यहां प्रोफाइल पर छोटा सा इंट्रो लिखकर लोग अपने बारे में जानकारी देते हैं. इसी इंट्रो में एक शख्स ने कुछ ऐसा लिख दिया कि सोशल मीडिया पर बहस ही छिड़ गई.
'लड़की नॉन स्मोकर होनी चाहिए और...'
दरअसल ट्विटर पर एक दिशा नाम की प्रोफाइल से डेटिंग एप बम्बल की एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया. इस प्रोफाइल का इंट्रो थोड़ा शॉकिंग था. जिसमें लिखा था - उनके साथ डेट करने के लिए लड़की को ब्राह्मण होना चाहिए और साथ ही नॉन स्मोकर भी. फोटो के कैप्शन में दिशा ने कटाक्ष करते हुए लिखा था- 'पढे़ लिखे लोगों में जात पात का कोई पक्षपात नहीं है'.
'डेटिंग एप बायो को लेकर मचा हल्ला'
अब शख्स के इसी डेटिंग एप बायो को लेकर पूरे सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया है. कई लोग कह रहे हैं कि ये उसकी अपनी पसंद है. शायद वो बाद में रिश्ते में आगे जाकर कोई अड़चन न चाहता हो. वहीं कई लोग कह रहे हैं कि साल 2023 में इस तरह की छोटी सोच कौन रखता है?
'मुझे गर्लफ्रेंड बनाना है तो...'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












