
ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ... आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर क्यों कही ये बात?
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर बिस्तर पर बैठकर मोबाइल में रील देख रहा है. बंदर के पास में ही एक महिला लेटी है. महिंद्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- इस बेचारे को ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ.
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने मनोरंजक और प्रेरक ट्वीट के लिए भी जाने जाते हैं. उनके ट्वीट्स अक्सर वायरल होते हैं. इस बीच उनका एक और ट्वीट सुर्खियों में है, जिसमें एक बंदर को मोबाइल फोन यूज करते हुए दिखाया गया है. इसे देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि लगता है इंसानों के साथ बंदरों को भी रील देखने की लत लग गई है.
दरअसल, आनंद महिंद्रा ने ट्विटर यूजर जगदीश मित्रा के ट्वीट को शेयर किया है. इसके साथ एक वीडियो है, जिसमें एक बंदर बिस्तर पर बैठकर मोबाइल में रील देख रहा है. बंदर के पास में ही एक महिला भी लेटी है. महिंद्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- इस बेचारे को ऐसी 'इंसानियत' से बचाओ.
इस बेचारे को ऐसी ‘इंसानियत’ से बचाओ! pic.twitter.com/BdlH5SeNji (🙏🏽 @jagdishmitra )
वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कहा- रील्स की लत जानवरों को भी लग गई. दूसरे ने लिखा- ये बंदर तो अब पॉपुलर हो गया. तीसरे ने कहा- रील की लत 'बीमारी' बन चुकी है और ये लाइलाज हो चुकी है. एक अन्य यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया का शौकीन बंदर.
बंदर का Reel देखते हुए वीडियो वायरल
फिलहाल, बंदर का रील देखते वीडियो वायरल हो गया है. इसमें एक महिला भी नजर आ रही है. वह बिस्तर पर लेटी हुई है. उसके बगल में बैठा बंदर मोबाइल में खोया हुआ है. वो बड़े ही ध्यान से रील्स को स्क्रॉल कर रहा है. वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











