
'ऐसा लगता है पाकिस्तान में हैं...', टेक्सास में बढ़ते इस्लामीकरण पर बोले अमेरिकी सांसद
AajTak
अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने कहा कि टेक्सास के डलास क्षेत्र में कुछ शॉपिंग मॉल और मस्जिदें ऐसा माहौल बना रही हैं जैसे वो पाकिस्तान में हों. गिल ने सोशल मीडिया पर इस्लामीकरण को लेकर भी आगाह किया और कहा कि अमेरिका को यूरोप की गलतियों से सीखना चाहिए.
अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने टेक्सास राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़ते 'इस्लामीकरण' पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने दावा किया है कि कुछ शॉपिंग मॉल का माहौल देखकर लगता है कि वो डलास में नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान आ गए हैं.
ब्रैंडन गिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामी प्रवासन अमेरिका को बर्बाद कर रहा है.
रियल अमेरिकाज़ वॉयस के साथ एक इंटरव्यू में ब्रैंडन गिल ने कहा, 'मुझे अपने मतदाताओं से लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं जो डलास क्षेत्र के इस्लामीकरण को लेकर बेहद परेशान हैं.'
यह भी पढ़ें: क्या है मालदीव के इस्लामीकरण की पूरी कहानी, जानें
इस्लामीकरण पर जताई चिंता
गिल ने आगे कहा कि उनके मतदाता उन मस्जिदों के बारे में सुन रहे हैं जो उस जमीन के पास बन रही हैं जिस पर वो या उनका परिवार पीढ़ियों से मालिक रहा है. उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पूरे समुदाय बदल रहे हैं. आप मतदाताओं को अपने स्थानीय मॉल में जाते हुए सुनते हैं, और जब आप चारों ओर देखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप डलास, टेक्सास में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हैं. ये एक समस्या है.'

मध्य पूर्व में अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफ़ी मांगी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पड़ोसी देशों की ज़मीन से ईरान पर हमला नहीं होता, तब तक ईरान कोई नई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा. इसी दौरान, सैटेलाइट तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है कि ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. दूसरी ओर, इज़राइली सेना ने लेबनान में अपने हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें बेरूत के बेका वैली और नबी शीट इलाके शामिल हैं. वॉर रूम में देखिए युद्ध की महाकवरेज.

Lebanon के Bekaa Valley के नबी शीत इलाके में इजरायली सेना ने एक बड़ा हमला किया है. यह पहली बार था जब इस इलाके में चार इजरायली हेलीकॉप्टर्स में स्पेशल फोर्सेज ने एक खुफिया ऑपरेशन किया. Lebanese Army और हिजबुल्लाह ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर्स को भागने पर मजबूर कर दिया. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

इजरायल एयरफोर्स ने लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े पैमाने पर बमबारी की है जिससे वहां भारी तबाही हुई है. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इस एयर स्ट्राइक के बाद बेरूत में हड़कंप मच गया है. हमले के बाद पूरे इलाके में धुआं छा गया और अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. देखें आजतक के संवाददाता अशरफ वानी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को खत्म करने का फैसला नवंबर में ही ले लिया गया था. अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई अभियान के शुरुआती घंटों में खामेनेई मारे गए. इस बीच इजरायल ने लेबनान सरकार को चेतावनी दी है कि वह हिज्बुल्लाह को निरस्त्र करे, अन्यथा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच इराक के तेल क्षेत्रों से विदेशी कर्मचारियों की निकासी शुरू हो गई है. हैलिबर्टन, केबीआर और श्लंबरजे जैसी कंपनियां अपने स्टाफ को बसों के जरिए सफवान सीमा पार कर कुवैत भेज रही है. हाल ही में बसरा में ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.








