
'ऐसा लगता है कि मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया,' मोदी ने PM आवास घूमने आए बच्चों का वीडियो शेयर किया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को अपने आवास पर क्रिसमस पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें दोपहर के भोजन में ईसाई समुदाय के कई सदस्य शामिल हुए थे. अब पीएम मोदी ने बच्चों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईसाई समुदाय के साथ क्रिसमस मनाए जाने के बाद बच्चों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से करते देखे जा रहे हैं. बाद में पीएम ने बच्चों को पीएम आवास घूमने के लिए भेजा. पीएमओ की टीम ने इन बच्चों को दफ्तर से लेकर अन्य जगहों पर घुमाया और जानकारी दी. इस दौरान बच्चे काफी खुश देखे गए. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ऐसा लगता है कि मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को अपने आवास पर क्रिसमस पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें दोपहर के भोजन में ईसाई समुदाय के कई सदस्य शामिल हुए थे. अभिनेता डिनो मोरिया भी अतिथियों में शामिल थे. पीएम ने यहां सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया था. लोगों से बातचीत की थी. अब पीएम ने एक वीडियो शेयर किया है.
'बच्चों ने पीएम मोदी को क्रिसमस और नए साल की बधाई दी'
इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी बच्चों से घिरे देखे जा रहे हैं. बच्चों ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रिसमस और नए साल की बधाई दी. उसके बाद पीएम ने बच्चों से बात की और प्रधानमंत्री आवास देखने के लिए भेजा. अधिकारियों की टीम ने बच्चों को पीएम आवास का भ्रमण कराया. बच्चे मीटिंग हॉल में पहुंचे. उसके बाद कैबिनेट रूम के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान बच्चे काफी मस्ती करते देखे गए. वहां मीटिंग टेबल पर सभी मंत्रियों के नाम लिखे दिखे.
बच्चों का कहना था कि पीएम आवास देखकर बहुत खुशी हो रही है. यह हम लोगों के लिए बहुत बड़ा मौका था. हम लोग घूमने के लिए बहुत उत्साहित थे. बच्चों ने अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.
'पीएम मोदी ने बच्चों का वीडियो शेयर किया'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










