
'...ऐसा बॉयफ्रेंड होगा धोखेबाज', महिला ने लड़कियों को बताए 'चीटर' पार्टनर को पहचानने के ट्रिक्स
AajTak
अमेरिका की फियोना शीया ने आदमियों में दिखने वाले दो रेड फ्लैग की बात कही. उनका दावा है कि जो लोग इसमें फिट बैठते हैं उन्हें पार्टनर के साथ हर बार धोखा देते हुए पकड़ा गया है.
लोग अपनी डेटिंग लाइफ या मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने और बचाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन किसी एक को धोखे के चलते एक बार रिश्ते में दरार आ जाए तो उसे भरना भी बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में कई लोग रिश्ते में आने से ही घबराते हैं. लेकिन कितना अच्छा हो कि लोगों को किसी का पार्टनर बनने से पहले ही शख्स की फितरत पता लग सके.
दरअसल, एक महिला ने खास महिलाओं के लिए ऐसी ट्रिक बताई है जिससे वह धोखेबाज फितरत वाले पार्टनर को समय रहते छोड़ सकती हैं. लॉस एंजिल्स, अमेरिका की फियोना शीया ने आदमियों में दिखने वाले दो रेड फ्लैग की बात कही.
उनका दावा है कि जो लोग इसमें फिट बैठते हैं उन्हें हर बार धोखा देते हुए पकड़ा गया है. इस थ्योरी में लड़के के इंस्टाग्राम अकाउंट के दो चीजें शामिल हैं.
एक वीडियो में उसने कहा: "मैंने देखा है कि जो लोग दो कैटेगरी में आते हैं वे ऐसी संदिग्ध चीजें करते हैं. पहला ये कि वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारी लड़कियों को फॉलो करते हैं जिन्हें वे जानते भी नहीं हैं. अगर वह कई फिटनेस गर्ल्स को फॉलो करता है, तो वह धोखा देगा ही.
इसके अलावा अगर वह हर उस लड़की को फॉलो करता है, जिससे वह कभी मिला है, तो भी उसमें चीटिंग एनर्जी है.' फियोना ने सुझाव दिया कि लड़कियां को पार्टनर बनाने के लिए ऐसे मर्दों पर ध्यान दें जिनका कोई सोशल मीडिया नहीं है या जिनकी बहुत सारी महिला दोस्त नहीं हैं.
महिला को पोस्ट पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आए. एक यूजर ने कहा- एक महिला ने लिखा-"मुझे पता चला कि मेरे पूर्व पति ने एक महिला के साथ एक पत्नी के रूप में रहने का वादा किया था, लेकिन उसने झूठ बोला.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











