
ऐसा बेतुका सरप्राइज क्यों दिया..., अपनी ही शादी छोड़ गुस्से में निकली महिला
AajTak
एक महिला को उसके ब्वायफ्रेंड ने ऐसा सरप्राइज दिया कि उसका दिमाग ही हिल गया. उसने उसे एक महंगी जगह बुलाता तो वह बहुत अच्छी तरह तैयार होकर पहुंची. लेकिन जब वह वहां पहुंची तो लोग तालियां बजाने लगे. इसके बाद उसे जब रियल सरप्राइज के बारे में पता लगा तो वह गुस्से में वहां से निकल गई.
सरप्राइज किसे नहीं पसंद होते? वहीं अगर ये सरप्राइज आपका पार्टनर दे तो सोने पर सुहागा. लेकिन हाल में एक महिला को जब उसके ब्वायफ्रेंड ने सरप्राइज दिया तो न सिर्फ उसे गुस्सा आ गया बल्कि वह भड़ककर वहां से चली गई. महिला ने रेडिट के जरिए पूरा किस्सा सुनाया तो लोग हैरान रह गए.
ब्वायफ्रेंड के बुलाने पर पहुंची तो होश ही उड़ गए
दरअसल महिला के ब्वायफ्रेंड ने उसे एक काफी महंगी जगह इनवाइट किया. महिला को लगा कि ये जरूर कोई बड़ी पार्टी है और वह बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनकर वहां पहुंची. लेकिन जैसे ही उसने वेन्यु में एंट्री ली उसके होश ही उड़ गए. वहां उसका परिवार, दोस्त और ढेरों लोग केवल उसी का इंतजार कर रहे थे. उसे कुछ समझ नहीं आया.
अंदर गई तो तालियां बजने लगीं
पोस्ट में महिला ने बताया कि- थोड़ी देर में मालूम हुआ कि मार्क ने वहां उसके साथ शादी का इंतजाम किया हुआ था जिसके बारे में महिला को कोई जानकारी नहीं थी. ये एक सरप्राइज वेडिंग थी जिसमें दुल्हन को ही कुछ मालूम नहीं था. वह अंदर घुसी तो सारे लोग उसके लिए तालियां बजाने लगे.
'मैं इससे शादी तो करना चाहती थी लेकिन...'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












