
ऐसा पहली बार सुना होगा... यहां शराबी कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, जानिए आखिर उनकी मांगें क्या हैं?
AajTak
घाना में बकायदा शराबियों ने एक संगठन बना रखा है. इस संगठन में 6.6 मिलियन से ज्यादा सदस्य हैं और ये अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शराबियों के इस संगठन ने अपनी मांगों को पूरी करने के लिए 3 सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया है.
हक की आवाज उठाने के लिए एकजुटता जरूरी है. इसलिए लोग तरह-तरह के संगठन भी बनाते हैं. टीचरों का संगठन, बैंकरों का संगठन, स्टूडेंट संगठन, पुलिस एसोसिएशन, डॉक्टरों का संघ. ऐसे में कोई सोच सकता है कि शराब पीने वाले लोग भी अपना एसोसिएशन बना सकते हैं और वो भी अपने हक की लड़ाई के लिए ?
अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर शराबियों की हक की लड़ाई क्या हो सकती है और उनकी मांग क्या होगी, जिस वजह से उनलोगों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा. ऐसे गजब के काम भी लोग करते हैं, ये कोई मजाक या वायरल होने के लिए किया गया स्टंट नहीं है. वाकई में अफ्रीका के घाना में शराबियों का एसोसिएशन है और इन लोगों ने वहां की सरकार को अपनी मांगों को लेकर अल्टीमेटम भी दिया है.
घाना में शराबियों का संगठन घाना में बकायदा शराबियों ने एक संगठन बना रखा है और इनलोगों ने वहां की सरकार से शराब की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की है. इतना ही नहीं इस संगठन में पूरे देश से 6.6 मिलियन से ज़्यादा सदस्य हैं. पिछले सप्ताह एक्स (ट्विटर) पर एक वायरल पोस्ट में इस संघ के अध्यक्ष, मोसेस ओन्याह, जिन्हें प्यार से बाकी लोग 'ड्राई बोन' कहते हैं, उन्होंने शराब की बढ़ती की कीमतों की निंदा की.
ड्राई बोन ने अपने पोस्ट में कहा - हमें पता चला है कि सेडी में कुछ मजबूती आई है और कुछ वस्तुओं की कीमत कम हुई है. हालांकि, शराब की कीमत अभी भी अधिक है.
दरअसल, घाना के राष्ट्रीय मुद्रा सेडी के आश्चर्यजनक मूल्यवृद्धि की वजह से शराब की कीमतों में निरंतर वृद्धि हो रही है. इस लिए शराबी संघ के निराश सदस्यों ने अकरा शहर में मार्च भी निकाला और सरकार से शराब की कीमतें कम करने की मांग की.
सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम ड्रंकर्ड्स एसोसिएशन ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा और व्यापार और उद्योग मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. साथ ही सरकार को इस समस्या का हल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है. इसके बाद बड़े पैमाने पर देश व्यापी विरोध प्रदर्शन होंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











