
'...ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है', यूपी विधानसभा में क्यों बोले सीएम योगी?
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मार्च को नए कार्यकाल में पहली दफे विधानसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश महाना और सभी विधायकों को बधाई दी. साथ ही विपक्ष को भी सकारात्मक राजनीतिक का संदेश दिया.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई विधानसभा को पहली दफे संबोधित किया. सीएम योगी ने यूपी की नवगठित विधानसभा को पहली दफे संबोधित करते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष को लोकतंत्र के दो पहिए बताया और सकारात्मक राजनीति का संदेश दिया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सतीश महाना और चुनकर सभी विधायकों को भी बधाई दी.
सीएम योगी ने सतीश महाना को बधाई देते हुए कहा कि ये सबकी सहमति से हुआ है इसलिए और भी अच्छा है. उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्ख वार-पलटवार का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुत दिन नहीं हुए, इस महीने की शुरुआत तक दोनों पक्ष एक दूसरे की ओर से हमलों से बचने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे थे और आज सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया. ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है.
सीएम योगी ने यूपी विधानसभा के पहले अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास टंडन के साथ ही केशरीनाथ त्रिपाठी और माता प्रसाद पांडेय को भी याद किया. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को सूबे की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए काम करना है. सत्ता पक्ष और विपक्ष, एक और एक मिलकर दो नहीं बल्कि 11 होते हैं. आज विधानसभा के स्पीकर का निर्विरोध निर्वाचित होना इस बात का उदाहरण है कि हम सब मिलकर सदन की उच्च परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.
जनहित के कार्य करेंगे तो बार-बार चुनकर आएंगे
सीएम योगी ने कहा कि जनता ने हमेशा सकारात्मकता का साथ दिया है. जनता के दिल में नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं. सदन में जितने सदस्य हैं, सभी पर जनता ने विश्वास किया है. जनता के हित में कार्य करेंगे तो अध्यक्षजी (सतीश महाना) की तरह बार-बार चुनकर आएंगे. हमें मिलकर युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए मिलकर काम करना है. उन्होंने विधानसभा में लंबी कार्यवाहियों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश के अंदर एक सकारात्मक संदेश गया. सीएम योगी ने विधानसभा के विशेष सत्रों और अधिवेशन का भी जिक्र किया और विधानसभा के स्पीकर की भूमिका की भी सराहना की.
सदन को बनाना होगा जनता का विश्वास मजबूत करने का माध्यम

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








