
'ऐतिहासिक अवसरों के दस्तावेज होते हैं Postal Stamp', राम जन्मभूमि पर स्मारक टिकट जारी कर बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तिका जारी की. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं.
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए. इसके अलावा पीएम मोदी ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी हुए टिकटों की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया.
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों, विचारों और इतिहास को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं.
राम भारत से बाहर भी आदर्श
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'जब कोई पत्र या डाक पत्र भेजता है तो वह सहज रूप से इतिहास के किसी अंश को भी किसी और तक पहुंचा देता है. ये टिकट कोई पेपर का टुकड़ा नहीं है, ये बड़े ग्रन्थ और बड़ी सोच का दस्तावेज भी होता है. इन डाक टिकटों से हमारी युवा पीढ़ी को बहुत कुछ जानने और सीखने को मिलेगा.'
टिकटों पर जारी की गई पुस्तिका का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'राम भारत से बाहर भी उतने ही आदर्श हैं जितना भारत में हैं. आधुनिक समय में भी अनेक राष्ट्रों ने उनके चरित्र की सराहना की है. यह एल्बम भगवान राम और मां जानकी के जीवन की एक सैर भी कराएगी.'
6 टिकट किए गए हैं जारी

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










