
एश्ले टेलिस... कभी ट्रंप बनाने वाले थे भारत में राजदूत, अचानक चीन की जासूसी में क्यों पकड़ा अमेरिका ने
AajTak
भारतीय मूल के अमेरिकी डिफेंस विशेषज्ञ एश्ले जे टेलिस गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उन पर चीन की जासूसी के आरोप हैं. अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है.
भारतीय मूल के अमेरिकी डिफेंस स्ट्रैटजिस्ट और अमेरिकी विदेश नीति के विशेषज्ञ एश्ले टेलिस (Ashley J. Tellis) को चीन के लिए जासूसी के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी अधिकारियों के आरोपों के मुताबिक, उन्होंने सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स अवैध रूप से अपने पास रखें. उनपर कई मौकों पर चीनी अधिकारियों से मुलाकात करने के भी आरोप लगे हैं.
अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया कि 64 साल के टेलिस ने अमेरिकी डिफेंस से संबंधित जानकारी अवैध रूप से अपने पास रखी थी. इस जानकारी में एक हजार से अधिक पन्नों के टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं. अमेरिकी जांचकर्ताओं ने कथित तौर पर ये डॉक्यूमेंट्स वर्जीनिया के वियना स्थित उनके घर से बरामद किए.
टेलिस को इस वीकेंड गिरफ्तार किया गया और सोमवार को औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए. अगर दोषी साबित होते हैं तो एश्ले जे टेलिस को अधिकतम 10 साल की कैद और 2,50,000 डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसी के साथ ही उन्हें 100 डॉलर का स्पेशल शुल्क और संपत्ति की जब्ती का सामना करना पड़ सकता है.
टेलिस की सजा एक फेडरल जज यूनाइटेड स्टेट्स सेंटेंसिंग गाइडलाइन्स और अन्य कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए करेंगे.
अमेरिकी अटॉर्नी लिंडसे हॉलिगन ने कहा, 'हम अमेरिकी जनता की सुरक्षा को विदेशी और घरेलू सभी प्रकार के खतरों से बचाने पर पूरी तरह फोकस्ड हैं. इस मामले में लगाए गए आरोप हमारे नागरिकों की सुरक्षा और के लिए गंभीर खतरा हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले में तथ्य और कानून स्पष्ट हैं और हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करेंगे कि न्याय हो.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









