
एशेज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
AajTak
ऑस्ट्रेलिया दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पूर्व पहली बार एक टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा.
ऑस्ट्रेलिया दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पूर्व पहली बार एक टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा. ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम दक्षिण गोलार्द्ध की गर्मियों में अपने छह टेस्ट मैच के सत्र की शुरुआत 27 नवंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होबार्ट में होने वाले मैच से करेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज में अपने अभियान की शुरुआत 8 से 12 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में होने वाले मैच से करेगी. इसके बाद तीन दिन का विश्राम और फिर एडिलेड में दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जाएगा.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












