
एशिया कप स्क्वॉड से बाहर होने पर श्रेयस अय्यर का छलका दर्द, बोले-मेहनत करते रहो, चाहे कोई...
AajTak
आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 604 रन बनाए. इस प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं.
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत 9 सितंबर (मंगलवार) से हो रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से करेगी. फिर टीम इंडिया को पाकिस्तान का सामना करना है. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाना है.
एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी सू्र्यकुमार यादव कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं शुभमन गिल को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें: W,W,W...एशिया कप से पहले PAK क्रिकेटर ने काटा गदर, ली यादगार हैट्रिक
श्रेयस अय्यर का टीम में ना होना फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर गया. अब श्रेयस ने एशिया कप स्क्वॉड में नहीं चुने जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. श्रेयस ने टीम से बाहर किए जाने पर खिलाड़ियों को होने वाली मानसिक चुनौतियों के बारे में भी बात की. श्रेयस का इस दौरान दर्द भी छलक पड़ा. श्रेयस का मानना है कि एक खिलाड़ी को मेहनत करते रहना चाहिए, चाहे कोई उसे देखे या ना देखे. श्रेयस के मुताबिक टीम से बाहर होने पर निराश होना स्वाभाविक है क्योंकि खिलाड़ी मेहनत करते हैं और खुद पर भरोसा रखते हैं.
'निराशा तब होती है, जब आपको...' श्रेयस अय्यर ने आईक्यूओओ (iQOO) इंडिया पॉडकास्ट पर कहा, 'निराशा तब होती है, जब आपको लगता है कि आप टीम में खेलने के हकदार हैं. लेकिन उसी समय, अगर कोई और खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है, तो आपको उसका समर्थन करना चाहिए. आखिरकार टीम की जीत ही आखिरी लक्ष्य होता है. जब टीम जीतती है, तो हर कोई खुश होता है.'
श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, 'भले ही आपको मौका न मिले, लेकिन आपको अपना काम पूरी नैतिकता से करते रहना चाहिए. ऐसा नहीं है कि केवल तब मेहनत की जाए, जब लोग देख रहे हों. जब कोई नहीं देख रहा हो, तब भी आपको अपना काम पूरी ईमानदारी से करते रहना होगा.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












