
एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की बढ़ी टेंशन, चोटिल हुए कप्तान सलमान आगा, ओमान के खिलाफ खेलना तय नहीं
AajTak
सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान को हराकर ट्राई सीरीज पर कब्जा किया था. सलमान अब एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. सलमान का वैसे पहले मुकाबले में खेलना तय नहीं हैं क्योंकि वो पूरी तरह फिट नहीं हैं.
एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर (शुक्रवार) को ओमान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. पाकिस्तानी टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर विजयी शुरुआत करने पर होगी. वहीं ओमान की टीम भी उलटफेर की कोशिश करेगी.
एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को अपने पहले मैच से पहले ही झटका लगता दिख रहा है. टीम के कप्तान सलमान अली आगा पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं. सलमान बुधवार को दुबई के आईसीसी अकादमी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तानी टीम के प्रैक्टिस सत्र का बड़ा हिस्सा मिस कर गए. सलमान की गर्दन में हल्का खिंचाव (spasm) हुआ, जिसकी वजह से उन्हें बैंडेज लगाए देखा गया.
क्लिक करें: एशिया कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अली आगा टीम के साथ पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने वॉर्म-अप और हल्की फुटबॉल ड्रिल्स में हिस्सा नहीं लिया. दूसरी ओर, बाकी के पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरे प्रैक्टिस सत्र में शामिल हुए. उनकी सीमित गतिविधियों ने टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं.
PCB ने सलमान को लेकर क्या अपडेट दिया? पाकिस्तानी टीम को 14 सितंबर को भारत के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है, ऐसे में सलमान अली आगा की फिटनेस ने टीम की टेंशन काफी बढ़ा दी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हालांकि स्थिति को सामान्य बताया. पीसीबी की ओर से बताया गया है कि सलमान की चोट मामूली है. पीसीबी और टीम मैनेजमेंट को पूरा विश्वास है कि सलमान प्रैक्टिस पर लौटेंगे और कप्तानी संभालेंगे.
पाकिस्तानी टीम कोच माइक हेसन के अंडर एशिया कप में उतरी है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे सीनियर खिलाड़ी टी20 सेटअप का हिस्सा नहीं हैं. अब सलमान आगा टीम की कमान संभाल रहे हैं और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान एशिया कप खेलेगा. पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में ओमान के अलावा भारत और यूएई से भिड़ना है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












