
एलॉन मस्क को मिला नया CEO? ट्विटर से Parag Agrawal के साथ और किसकी जाएगी नौकरी
AajTak
Twitter CEO News: ट्विटर का कंट्रोल जल्द ही एलॉन मस्क के हाथ में आने वाला है. 44 अरब डॉलर में हुई डील फाइनल होते ही मस्क ट्विटर के मालिक बन जाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद ट्विटर में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. पराग अग्रवाल और विजया गाड्डे जैसे बड़े लोगों को कंपनी से निकाला जा सकता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Elon Musk और ट्विटर की डील के बाद से लोग कंपनी से कई एक्जीक्यूटिव्स की छुट्टी होने का कयास लगा रहे हैं. पिछले महीने मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीने की डील की है और रिपोर्ट की मानें तो कई लोगों को कंपनी से निकाला जा सकता है. ट्विटर एम्पलाइज को भी नौकरी जाने का डर सता रहा है.
हाल में आई रिपोर्ट्स की मानें तो Twitter CEO पराग अग्रवाल से साथ हुई मीटिंग में एम्पलाइज ने नौकरी और ट्विटर के भविष्य को लेकर भी सवाल किए. Reuters की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी से सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को निकाला जा सकता है.
Reuters ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि Elon Musk ने एक नए चीफ एक्जीक्यूटिव को लाइन-अप कर लिया है, जो ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल को डील फाइनल होने के बाद रिप्लेस करेंगे. पिछले महीने मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन Bret Taylor से कहा था कि उन्हें कंपनी के मैनेजमेंट पर विश्वास नहीं है.
पराग ने पिछले साल नंबर में जैक डोर्सी को रिप्लेस किया था. कयास हैं कि यह डील पूरी होने तक वह ट्विटर के सीईओ बने रहेंगे. हालांकि, नया सीईओ कौन होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. ट्विटर में बदलाव के 12 महीनों के अंदर अगर पराग को कंपनी से निकाला जाता है तो उन्हें 4.3 करोड़ डॉलर मिलेंगे.
मस्क के निशाने पर सिर्फ पराग अग्रवाल ही नहीं, बल्कि लीगल हेड विजया गाड्डे भी हैं. विजया को मस्क पहले ही सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर टार्गेट कर चुके हैं. The New York Post की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलॉन उन्हें भी कंपनी से निकलाने की योजना में हैं. अगर विजया गाड्डे को ट्विटर से निकाला जाता है, तो उन्हें 1.25 करोड़ डॉलर मिलेंगे.
विजया कंपनी में सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाले एम्पलाइज में से एक हैं. उन्हें ट्विटर की सबसे ताकतवर महिला माना जाता है. हाल में आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एक मीटिंग के दौरान विजया इमोशनल हो गईं और रोने लगी थी. मस्क ट्विटर की पॉलिसीज को लेकर पहले से ही विजया को टार्गेट कर रहे हैं. खासकर सेंसरशिप को लेकर उन्हें विजया को टार्गेट किया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











