
'एलियन संपर्क में हैं, मैं नासा बेस भी गया हूं', शख्स के दावे ने मचाई सनसनी
AajTak
पिछले कुछ समय से एलियन्स को लेकर हलचल काफी तेज हुई है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक यूएफओ के अस्तित्व पर हाल ही में चर्चा कर चुके हैं. अब ब्रिटिश-इजरायली जादूगर, टीवी पर्सनैलिटी और मायावादी यूरी जेलर का कहना है कि पृथ्वी पिछले 50 सालों से एलियन्स के साथ संपर्क में है.
पिछले कुछ समय से एलियन्स को लेकर हलचल काफी तेज हुई है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक यूएफओ के अस्तित्व पर हाल ही में चर्चा कर चुके हैं. अब ब्रिटिश-इजरायली जादूगर, टीवी पर्सनैलिटी और मायावादी यूरी जेलर का कहना है कि पृथ्वी पिछले 50 सालों से एलियन्स के साथ संपर्क में है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: getty images) साल 1974 में यूरी को नासा बुलाया गया था. दरअसल अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारी यूरी की माइंड-कंट्रोल ताकतों से प्रभावित हुए थे. इसके बाद ही उन्हें मैरीलेंड के नासा बेस बुलाया गया था. यूरी ने कहा कि उन्होंने वहां जो देखा, उससे उन्हें विश्वास हो गया था कि एलियन्स होते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: getty images) यूरी ने कहा- मुझे वहां मौजूद एक इंजीनियर वर्नहर वॉन ब्रॉन ने एक मेटल का टुकड़ा निकाल कर दिखाया था. मैंने उसे टच किया था और मुझे एहसास हुआ था कि ये हमारी धरती का नहीं लग रहा है. मैं काफी हैरान रह गया था और मैंने वॉन से इस बारे में सवाल भी किया था. (फोटो क्रेडिट: getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












